कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बन रहा डारमेट्री और कंप्यूटर लैब। संवाद
बदायूं। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में करीब पौने छह करोड़ रुपये की लागत से कंप्यूटर लैब और डॉरमेट्री हॉल बनाई जा रही है। इसके बन जाने के बाद में विद्यालय स्टाफ और छात्राओं का काफी राहत मिलेगी। कार्यदायी संस्था के अनुसार दो माह में कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
शासन ने जिले में स्थित 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय को उच्चीकृत करते हुए इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही प्रत्येक विद्यालय परिसर में कंप्यूटर लैब और डॉरमेट्री हॉल बनाने के निर्देश दिए। वहीं शासन स्तर से इसके लिए कार्यदायी संस्था का चयन कर धनराशि भी दे दी गई। इसके बाद में कार्यदायी संस्था उप्र राज्य निर्माण श्रम विकास सहकारी समिति की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी के अनुसार दो माह में यह काम पूरा कर दिया जाएगा। वहीं हैंडओवर की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। विभाग के अनुसार इसके बन जाने से जहां पर छात्राओं को कंप्यूटर शिक्षा एक निश्चित जगह पर आराम से मिल जाएगी। वहीं डॉरमेट्री हॉल के बन जाने से विद्यालय स्टाफ को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि इससे छात्राओं को कोई कार्यक्रम करने के लिए एक बड़ा हॉल मिल जाएगा।
-सभी जगहों पर निर्माण कार्य चल रहा है। काम में तेजी लाने के लिए निर्देशित किया है। समय अवधि के अंदर यह काम पूरा होने की उम्मीद है।
-प्रशांत गंगवार, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा