फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुजुर्ग महिला के खेत में कराया धार्मिक स्थल का निर्माण, दो लोग दबोचे

Wed, 12 Jun 2024 05:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
कादरचौक क्षेत्र में बुजुर्ग महिला के खेत में बनाई जा रही मस्जिद। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। कस्बे में कैथोला रोड के किनारे दूसरे समुदाय के लोगों ने एक बुजुर्ग महिला के खेत में जबरन धार्मिक स्थल का निर्माण करा दिया। जब लोगों ने उसके लिंटर के ऊपर गुंबद का निर्माण देखा तो हैरान रह गए। सूचना पर सोमवार शाम खेत मालिक, थाना पुलिस और राजस्व विभाग की टीम पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। वहीं, मंगलवार की शाम को राजस्व विभाग ने छानबीन के बाद विवादित स्थल तोड़ना शुरू कर दिया। हालांकि, इसमें रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी उर्मिला पत्नी भगवान सेवक मिश्रा का कैथोला रोड पर पांच बीघा खेत है। उर्मिला का कहना है कि उनके खेत में गेहूं की फसल हुई थी, तब से उनका खेत खाली पड़ा था।
पिछले तीन दिन से कस्बे के ही दूसरे समुदाय के लोग ईंट, सरिया सीमेंट मंगवाकर उनके खेत में निर्माण कार्य करा रहे थे। सोमवार को कुछ लोगों ने निर्माण होते देखा था। उस दौरान लिंटर नहीं पड़ा था और न ही उस पर गुंबद बनी थी। इससे लोग समझते रहे कि शायद उर्मिला ही अपने खेत में कुछ निर्माण करा रहीं हैं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर के समय कुछ लोग उधर से गुजरे तो उन्होंने लिंटर भी पड़ा देखा और उसके ऊपर गुंबद भी बना था। इससे वह हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना उर्मिला को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
इसकी सूचना पर नायब तहसीलदार, लेखपाल रिजवान और प्रमोद भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी खेत की नपत करते हुए मामले की छानबीन की तो पता चला कि उर्मिला के खेत में ही निर्माण कराया जा रहा था। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने धार्मिक स्थल तोड़ना शुरू कर दिया। देर शाम सीओ शक्ति सिंह और उसहैत थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
-उर्मिला के खेत में निर्माण कराया गया है। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इसमें तहरीर के आधार पर कार्रवाई कराई जाएगी। शक्ति सिंह, सीओ उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें