फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कछला में बनना शुरू हुआ 9 करोड़ की लागत से बिजली उपकेंद्र

Thu, 10 Sep 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
दहेमू के जगंल में तेजी हो रहा विद्युत उपकेंद्र का निर्माण। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। देहमू के जंगल में 9 करोड़ रुपये की लागत से नए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। यह कार्य शिलान्यास से पहले ही शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र का निर्माण करने वाली संस्था एसएसबी एंटरप्राइजेज लिमिटेड लखनऊ की ओर से बिल्डिंग का कार्य कराया जा रहा है। बिल्डिंग निर्माण पर लगभग 95 लाख रुपये की लागत आ रही है और एक महीने के भीतर बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएगी। इधर, अधीक्षण अभियंता अजय कुमार के अनुसार विद्युत उपकेंद्र चार माह में पूरी तरह से तैयार हो जाएगा, इसके बाद विद्युत आपूर्ति शुरू हो जाएगी। वहीं, बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के विधायक हरीश शाक्य ने बताया कि कछला में विद्युत उपकेंद्र बनवाने की मांग स्थानीय लोगों की ओर से पिछले लगभग 10 वर्षों से की जा रही थी। उनके प्रयासों से यह मांग पूरी हुई है। विद्युत उपकेंद्र बनने से कछला क्षेत्र के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। निर्माण शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में उत्साह है। शुक्रवार को विधायक की ओर से इसका शिलान्यास किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें