फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रुद्राभिषेक के साथ संपन्न हुई मां पार्वती-महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। शिव शक्ति भवन मंदिर में श्री महाकाल बाबा सेवा समिति की ओर से आठ मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी । इससे पहले मां पार्वती और महाकाल की प्राण प्रतिष्ठा रुद्राभिषेक के साथ बुधवार को की गई। इस्लामनगर से पधारे रामप्रकाश शर्मा ने विभिन्न मंत्रोच्चारण के साथ धार्मिक अनुष्ठान कराए। इसमें बाबा के भक्त पूरी श्रद्धा और लग्न के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि 7 मार्च को मेंहदी की रस्म अदा की जाएगी। महिलाएं काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगी। शोभायात्रा सुंदर झांकियों के साथ 8 मार्च को निकाली जाएगी। इससे नगर शिवमय हो जाएगा। इस मौके पर हरीश्वर राठी, हर्षित राठी, नवरतन वाष्र्णेय, प्रदीप वाष्णेय, तनुज कुमार, सुरेश बाबू, अनुभव वाष्र्णेय, धीरज उपाध्याय, चारु वाष्र्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें