बदायूं। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसियों की बैठक जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में उझानी में हुई।
मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस और सपा के मिलने से इंडिया गठबंधन मजबूत हुआ है। गठबंधन के तहत जिले से सपा के शिवपाल यादव, आंवला लोकसभा से सपा के नीरज मौर्या को प्रत्याशी बनाया है। प्रदेश महासचिव ओमवीर यादव ने कहा कि कांग्रेस और सपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत के साथ इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवारों को जिताएंगे। प्रदेश सचिव महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा कि भाजपा का 2014 घोषणा पत्र, 2019 में संकल्प पत्र फेल रहा और अब गारंटी दे रहे हैं। दरअसल, भाजपा ने देश और प्रदेश को बर्बाद कर दिया। इस मौके पर प्रदेश सचिव तनवीर सफदर, जितेंद्र कश्यप, रजनी सिंह, मथुरा प्रसाद, मोरपाल सिंह, प्रदीप सिंह, जाबिर जैदी आदि मौजूद रहे। संवाद