फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: वोट चोर, भाजपा गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
रैली​ निकालते कांग्रेसी। स्रोत: स्वयं - फोटो : mathura
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली में कांग्रेसियों ने शुक्रवार को वोट चोर, भाजपा गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए पदयात्रा निकाली। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि जैसे-जैसे वोट चोरी के और सबूत सामने आ रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि यह सिर्फ चोरी नहीं बल्कि डकैती है। उन्होंने कहा कि यह जनता के अधिकारों की लड़ाई है। जिला उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी सुशीला कोरी ने कहा कि बीजेपी और चुनाव आयोग की वोट चोरी के खिलाफ कांग्रेस की यह लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वफाती मियां, विधानसभा प्रभारी सुशीला कोरी, सेवादल से ओमेंद्र पाल शंखधार, बिसौली नगर अध्यक्ष आमिर अल्वी, ब्लाॅक अध्यक्ष आसफपुर विनोद कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद, शिशुपाल, आबिद अंसारी, इमरान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें