पं.जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाते कांग्रेस के पदाधिकारी। स्रोत-पार्टी
बदायूं। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा प्राइवेट बस स्टैंड पर फल बांटे गए।
जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि आज भारत को विश्व की शक्ति के रूप में देखा जा रहा है, जिसका आधार पंडित नेहरू ही थे। उन्हें बच्चों के प्रति काफी मोह था। वह चाहते थे कि बच्चों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए जो आधारभूत सुविधाएं देश में होनी चाहिए, वह मुहैया कराई जाएं। इस अवसर पर श्याम सिंह, रमेश, बख्तियार, राजेन्द्र, दिनेश गौड़, अकील, नफीस आदि मौजूद रहे। संवाद