फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: हजरतपुर की जलमग्न सड़क पर कांग्रेसियों ने रोपा धान

विज्ञापन
हजरतपुर गाड़िया रंगीन मार्ग पर धान की रोपाई कर विरोध जताते कांग्रेस जिलाध्यक्ष। स्रोत कांग्रेस
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज तहसील के हजरतपुर में जलमग्न हजरतपुर-गढ़िया रंगीन मार्ग पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अपराह्न में सड़क पर भरे पानी में धान की रोपाई कर विरोध जताया।
विज्ञापन


कांग्रेसियों के प्रदर्शन की सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेसीबी से नालों की सफाई शुरू कराई गई। सड़क की मिट्टी भी हटवाई गई। बीडीओ म्याऊं मौके पर पहुंचे और कहा कि सड़क पीडब्ल्यूडी की है। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने भी कार्यक्रम निरस्त करने का अनुरोध किया।अजीत यादव ने कहा कि 10 साल से भाजपा सरकार और दातागंज में भाजपा विधायक होने के बाद भी जलभराव का समाधान नहीं हुआ। विधायक निधि पर कब्जा फिर भी काम नहीं। कांग्रेस विपक्ष में है, इसलिए धान बेचकर सड़क बनवाएंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में अगर एक अगस्त तक काम शुरू नहीं हुआ तो हजरतपुर पुल पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें