फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण के लिए कांग्रेस का तहसील पर प्रदर्शन

विज्ञापन
दातागंज में नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते कांग्रेसी। स्रोत- कांग्रेस
विज्ञापन
दातागंज। मुढ़ा पुख्ता पुल निर्माण की वर्षों पुरानी मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दातागंज तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी के नाम नायब तहसीलदार सतीश चंद्र मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर मुढ़ा पुख्ता पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो कांग्रेस पार्टी सत्याग्रह शुरू करेगी और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार दस वर्षों में मुढ़ा पुख्ता पुल के सिर्फ दो पिलर ही खड़े कर सकी है। रामगंगा नदी की बाढ़ में पुल का एप्रोच मार्ग कट जाने से समरेर और दातागंज क्षेत्र के हजारों लोगों को फरीदपुर व बरेली जाने में रोज भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र, किसान, व्यापारी और मरीज सभी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह पुल सिर्फ एक निर्माण कार्य नहीं, बल्कि क्षेत्र की जीवनरेखा है। ज्ञापन में मुढ़ा पुख्ता पुल का तत्काल निर्माण शुरू कराने के साथ-साथ आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा, समरेर क्षेत्र में गौशाला निर्माण, सभी भूमिहीन परिवारों को एक-एक एकड़ कृषि भूमि आदि योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें