कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ली शपथ
विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है। शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष असरार अहमद ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी के सिपाही हैं और स्थापना दिवस के अवसर पर सभी ने यह शपथ ली है कि देश में सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने के लिए कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।
गोष्ठी का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इगलास हुसैन ने किया। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जाहिद अंसारी, हरीश कश्यप, अखिल अहमद, नरेश शर्मा, महासचिव अनिल शर्मा, शमीम अहमद खान, शहजाद खान, जिला सचिव वीरपाल सिंह यादव, प्रवेश कुमार, मोहम्मद अली, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।