फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीड़ितों से मिले कांग्रेसी, बोले- यूपी में सुरक्षित नहीं आम आदमी

Sat, 23 May 2026 01:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
डकैती का ​शिकार परिवार से मिलते कांग्रेसी। स्रोत- कांग्रेस
विज्ञापन
बदायूं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने इस्लामनगर में डकैती के शिकार हुए परिवार से शुक्रवार को मुलाकात की। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायल निजाकत और उनके परिजनों का हालचाल जाना। उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि राज्य में आम आदमी सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने अजीत यादव को बताया कि उन्हें सरकार या प्रशासन से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है। कांग्रेसियों ने योगी सरकार और प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को इलाज और दैनिक जीवन यापन के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें