दोहरे हत्याकांड की सीबीआई जांच को लेकर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत- संगठन
बदायूं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड के सैजनी गैस प्लांट में बीती 12 मार्च को दो अफसरों की हत्या के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस ने न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज कर दिया। जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में एक दिवसीय उपवास रखकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई।
अजीत यादव ने कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर और दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसने पूरे जनपद को झकझोर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच जरूरी है, ताकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिल सके और पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस मामले में पारदर्शिता के साथ कार्रवाई करे। कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजा है। संवाद