फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कार्यकर्ताओं की रिहाई के लिए अड़े कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
आवास पर पुलिस और कांग्रेस जिलाध्यक्ष में होती नोंक-झोक। स्रोत संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जेल में बंद कार्यकर्ताओं की रिहाई और राजेश कोरी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर दातागंज एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव को पुलिस ने आवास पर रोक दिया। पुलिस और जिलाध्यक्ष में काफी देर तक नोकझोंक होती रही।
विज्ञापन

अजीत यादव ने बताया कि अटसेना गांव के राजेश कोरी की दातागंज कोतवाली में हिरासत में तबीयत बिगड़ने के बाद मौत होने पर धरने पर बैठी विधवा रूपवती का समर्थन करने गए तीन कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। वहीं, कार्यकर्ताओं की जमानत याचिका पर सुनवाई न होने पर जिलाध्यक्ष ने प्रदर्शन का एलान किया था।
जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि कार्यकर्ताओं की रिहाई नहीं हुई तो रविवार को एसडीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर आलोक सिंह, सलीम अंसारी, राजीव पटेल, शहजादा रिजवान, अकरम खान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें