रूदायन में बुजर्गों से मिलता कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल। स्त्रोत पार्टी
बदायूं। रुदायन में तीन लोगों के साथ मारपीट के मामले में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महासचिव अवनीश पांडे के नेतृत्व में सहसवान मोहल्ला मोहद्दीनपुर पहुंचा और पीड़ितों से मुलाकात की।
राष्ट्रीय महासचिव अवनीश पांडे ने कहा कि रुदायन में जो घटना हुई है वह बेहद अफसोसजनक है। उन्होंने तीनों पीड़ितों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस आपके साथ है। पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, यदि ऐसा नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी आप लोगों के साथ खड़ी है।
पूर्व जिला अध्यक्ष ओमकार सिंह ने घटना को खुली गुंडागर्दी बताया। उन्होंने विधि विभाग के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी के नेतृत्व में टीम गठित कर पीड़ितों को न्याय दिलाने की बात कही। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल, प्रदेश कॉर्डिनेटर दिनेश अवाना, जिलाध्यक्ष अजीत यादव आदि मौजूद रहे।