फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: शादी समारोह में खाना बनाने आए हलवाई की गोली मारकर हत्या, मैरिज हॉल की छत पर मिला शव

Tue, 09 May 2023 12:12 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

 कस्बा म्याऊं के मैरिज हॉल में सोमवार देर रात हलवाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह उसका शव छत पर पड़ा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर लोगों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कस्बा म्याऊं के एक मैरिज हॉल में खाना बनाने आए हलवाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह उसका शव मैरिज हॉल की छत पर पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा म्याऊं स्थित मैरिज हॉल में उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खेड़ा जलालपुर निवासी 26 वर्षीय अवधेश शादी समारोह में खाना बनाने आया था। खाना बनाने के बाद सोमवार देर रात वो मैरिज हॉल की छत पर सोने चला गया। 

इसी दौरान किसी ने उसके सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मंगलवार सुबह मैरिज हॉल में काम करने वालों ने खून से लथपथ शव देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएचओ हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें