फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जिले के दो मंदिरों के 2.40 करोड़ से सुधरेंगे हालात

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पर्यटन विभाग की ओर से जिले के बुर्रा खेड़ा मंदिर और सिद्ध सेवा गिरि आश्रम के हालात सुधारे जाएंगे। यहां पर पर्यटन की दृष्टि से प्रकाश, पेयजल व्यवस्था, सुलभ प्रसाधन आदि की व्यवस्था बेहतर की जाएगी। इसके लिए शासन से 2.40 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सतेती गंजा में स्थित बुर्रा खेड़ा मंदिर (हनुमान मंदिर) में बहुउद्देशीय हाॅल, प्रकाश, जल व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा सुलभ प्रसाधन, साइनेज विथ क्यू आर कोड, यात्री बैंच और लैंडरस्केपिंग का काम किया जाएगा। इस पर 1.20 करोड़़ रुपये खर्च होंगे।
दातागंज विधानसभा क्षेत्र के गांव गाजीपुर में श्री सिद्ध सेवा गिरि आश्रम (सधु गढ़ी) में भी यह सभी काम होने हैं। इसके लिए भी 1.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए डीपीआर बनाया जाएगा। इसको लेकर कार्यदायी संस्था की ओर से तैयारी की जाएगी। इस संबंध में पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि डीपीआर बनाने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें