फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सरकारी कार्यों के लिए मिली कामर्शियल सिलिंडर में छूट

विज्ञापन
महिला थाने के सामने गैस एजेंसी के ऑफिस पर लगी उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बदायूं। सरकारी अस्पताल में चल रही कैंटीन और मिड डे मिल आदि के लिए कामर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। इससे अस्पतालों में आने वाले मरीजों और मिड मील आदि कामों में आसानी होने लगी है। वहीं घरेलू गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन


ईरान-अमेरिका-इस्राइल के बीच चल रहे युद्ध की वजह से पैदा हुई गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही। लोग रात में बुकिंग करने के बाद सुबह गैस एजेंसी पर लाइन में लगकर सिलिंडर ले रहे हैं। इसके लिए वह परिवार के सदस्यों के साथ सुबह जल्दी पहुंचकर लाइन में लग जाते हैं। इसके बाद खाना खाने के लिए भी अपनी जगह पर किसी सदस्य को छोड़कर घर जाते हैं। कुछ उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग होने के बाद भी डीएसी नंबर नहीं आ रहे हैं। वह इसी कारण गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं। एजेंसी पर उन्हें बिना डीएसी के गैस सिलिंडर न मिलने की बात कही जाती है, जिससे वह मायूस होकर लौट रहे हैं।

सरकारी कामों के लिए दिए जा रहे कामर्शियल सिलिंडर
जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में अभी कामर्शियल सिलिंडर अस्पतालों में चल रही कैंटीन, मिड डे मील आदि कामों के लिए दिए जा रहे हैं। एक-दो दिन में हालात सामान्य होने के बाद इनका वितरण सामान्य रूप से कराया जाएगा। कहा कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है। गैस बुकिंग करने और डीएसी नंबर को लेकर लोगोें की शिकायतें जरूर मिल रहीं हैं।
विज्ञापन


इंडेन गैस एजेंसी ने जारी किए वैकल्पिक बुकिंग नबंर
इंडेन गैस कंपनी के सिलिंडर को लेकर उपभोक्ताओं को ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। उन्हें गैस की बुकिंग करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी। इसी को देखते हुए कंपनी की ओर से वैकल्पिक मिस्ड काल नंबर 927225667 और आईवीआरएस नंबर 8391990070 जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें