फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मेडिकल कालेज की बदहाली पर चिंतित सांसद ने डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को लिखे गए पत्र की जानकारी सपा सांसद आदित्य यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट
विज्ञापन
बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने राजकीय मेडिकल कॉलेज की खस्ता हालत और व्यवस्थाओं की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताते हुए उपमुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

सांसद ने पत्र में लिखा कि निरीक्षण और लगातार मिल रही शिकायतों से स्पष्ट हुआ है कि मेडिकल कॉलेज की स्थिति अत्यंत लचर और चिंताजनक है। मरीजों और उनके परिजनों को उचित स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने पुराने गंभीर मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि जुलाई 2023 में आईसीयू में वेंटिलेटर पर भर्ती मरीज के अंगों को चूहे कुतरने की घटना सामने आई थी। अक्तूबर 2024 में इलाज में लापरवाही के चलते 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई और दिसंबर 2024 में संभल के मरीज ने इलाज न मिलने से आत्महत्या कर ली। सांसद ने इन घटनाओं को कॉलेज प्रशासन की गंभीर लापरवाही का परिणाम बताया।
सांसद आदित्य यादव ने मेडिकल कॉलेज में व्याप्त प्रमुख समस्याओं की सूची भी प्रस्तुत की, जिनमें ओपीडी काउंटरों की भारी कमी और मरीजों की लंबी कतारें। ऑपरेशन थिएटर और डायलिसिस पोर्ट की कमी। वेंटिलेटर की अनुपलब्धता। पीआईसीयू यूनिट का बंद होना। जीवनरक्षक दवाओं की भारी कमी। डॉक्टरों द्वारा बाहर से दवाएं लिखना। वार्डों व भवन की जर्जर स्थिति। नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ को महीनों से वेतन न मिलना। ऑक्सीजन प्लांट खराब होने के कारण बाहर से सिलेंडर मंगाना आदि शामिल है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि यह मेडिकल कॉलेज सिर्फ बदायूं ही नहीं बल्कि फर्रूखाबाद, एटा, कासगंज, बरेली, संभल सहित आसपास के जिलों के हजारों मरीजों की उम्मीद का केंद्र है। इसकी बदहाल स्थिति आम जनता के स्वास्थ्य अधिकारों पर सीधा आघात है। उन्होंने उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मांग की है कि तत्काल उच्चस्तरीय जांच समिति गठित की जाए। आवश्यक संसाधनों व चिकित्सकों की नियुक्ति की जाए। जीवन रक्षक उपकरण व दवाओं की आपूर्ति नियमित कराई जाए। मेडिकल कॉलेज की संपूर्ण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। सांसद ने विश्वास जताया कि सरकार इस मुद्दे को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर आवश्यक कार्यवाही करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें