फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जल्द करवा लीजिए केवाईसी, 15 अगस्त के बाद नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर; नया आदेश जारी

Mon, 10 Aug 2026 05:01 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं जिले में इंडेन गैस के करीब एक लाख उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक केवाईसी कराना अनिवार्य है। केवाईसी न होने पर घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति रुक सकती है। 
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में इंडियन ऑयल (इंडेन) से जुड़े रसोई गैस उपभोक्ताओं को 15 अगस्त तक केवाईसी करा लेने का आदेश आया है। जिले में अभी तक एक लाख उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं कराई है। केवाईसी के अभाव में घरेलू रसोई सिलिंडर की आपूर्ति अटक सकती है। 

विज्ञापन


इंडेन रसोई गैस के कनेक्शन धारकों केवाईसी करा लेने के लिए कार्रवाई जिले में वितरण केंद्र (एजेंसी) पर पिछले कई महीनों से चल रही है। शुरुआती महीनों में तो उपभोक्ताओं ने दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन बाद में केवाईसी कराने के लिए एजेंसी पर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं की संख्या में गिरावट होने लगी। 

यह भी पढ़ें- Budaun News: पूर्व विधायक के बेटे की मुश्किलें बढ़ीं, मुंबई की युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट, लगाए गंभीर आरोप
विज्ञापन


इंडेन के क्षेत्रीय वितरण अधिकारी अमित कुमार और स्थानीय एजेंसी संचालक अनूप जैन ने बताया कि केवाईसी कराने के लिए 15 अगस्त का तक समय दिया गया है। बिना केवाईसी के उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की बुकिंग होना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन

जिले में 4.43 लाख उपभोक्ता 
बता दें कि जिले में इंडेन के उपभोक्ताओं की संख्या करीब 4.43 लाख है। इनमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के कनेक्शन धारक करीब 1.97 लाख हैं। दोनों श्रेणी के 92.5 हजार उपभोक्ताओं ने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है। इसी तरह उझानी की स्थिति को लेकर संचालक जैन ने बताया कि करीब 28 हजार उपभोक्ताओं में 7.5 हजार उपभोक्ता केवाईसी कराने नहीं आए हैं। केवाईसी के लिए जिले की हर एजेंसी पर सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें