फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रत्नेश और हरवंश में होगा मुकाबला

Sat, 06 Feb 2016 11:24 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने पूर्व प्रमुख रत्नेश यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। रत्नेश के प्रत्याशी बनाए जाने से पहले ही सपा नेता हरवंश पहलवान ने भी दावेदारी ठोक दी थी। राजनीतिक सूूत्रों की मानें तो रत्नेश को टिकट होने के बाद पार्टी ने दोनों पक्ष में सुलह कराने का प्रयास भी किया, लेकिन हरवंश ने पीछे हटने से इंकार कर दिया था। नामांकन से एक दिन पहले तक पार्टी कार्यकर्ताओं को भी उम्मीद रही कि सबकुछ निपट जाएगा। पार्टी प्रत्याशी के सामने हरवंश के वागी तेवर से साफ है कि दोनों का दमखम मतदान के बाद नतीजे से साफ हो पाएगा।
विज्ञापन

इस बीच, शनिवार को हरवंश की पत्नी मंजू देवी ने सहायक रिटर्निंग ऑफीसर दिलीप कुमार सैनी के समक्ष पेश होकर अपना नाम वापस ले लिया। नामांकन के वक्त से उनके नाम वापस लेने की चर्चाएं शुरू हो गई थीं। रत्नेश यादव और उनके पति कृष्णपाल यादव उर्फ गुरू पहले भी ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। बता दें कि ब्लॉक प्रमुख पद को 104 क्षेत्र पंचायत सदस्य मताधिकार का प्रयोग करेंगे। अधिकतर क्षेत्र पंचायत सदस्य मतदान के वक्त ही प्रकट होंगे।
बनवारी सिंह की वजह से बनी प्रतिष्ठा की सीट
उझानी। क्षेत्रीय राजनीति के जानकारों की मानें तो उझानी ब्लॉक प्रमुख की सीट पर भले ही पार्टी ने रत्नेश यादव को उम्मीदवार घोषित किया है। इस सीट से सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव की भी प्रतिष्ठा जुड़ी हुई है। इसका नमूना नामांकन वाले दिन शुक्रवार को भीदेखने को मिला था। जिलाध्यक्ष ने अपनी मौजूदगी में रत्नेश यादव का पर्चा दाखिल कराके इसका अहसास भी करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें