फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में दी कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट की परीक्षा

Sun, 21 Jul 2024 05:15 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट की परीक्षा दो सेंटरों पर हुई। दोनों पालियाें में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान सचल दल लगातार केंद्रों की निगरानी करते रहे। कोई भी अनुचित साधन का प्रयोग करते नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद ने जिन छात्र-छात्राओं के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अपेक्षाकृत नंबर कम आए हैं। उन्होंने शनिवार को परीक्षा में भाग लिया। राजकीय कन्या इंटर काॅलेज में पहली पाली में हाई स्कूल की कंपार्टमेंट व इम्प्रूवमेंट की परीक्षा हुई। इसमें कुल 518 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 42 अनुपस्थित रहे। जिसमें 37 बालक और पांच बालिका शामिल रहीं। वहीं राजकीय इंटर कॉलेज में दूसरी पाली में इंटरमीडिएट परीक्षा हुई। इसमें कुल 297 बच्चे पंजीकृत थे। इनमें से 19 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। जिसमें 12 छात्र और सात छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा के सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें