फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Mon, 11 Jan 2016 08:13 PM IST
सहसवान (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रैबीज के इंजेक्शन लगाए जाने के बदले सुविधा शुल्क मांगने पर रोगियों के साथ आए ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मामले की शिकायती फोन पर मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को हिदायत देकर तत्काल नि:शुल्क इंजेक्शन लगाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार लगभग दस बजे रामचंद्र, इंतजार, अनीसा, श्यामलाल, राजवीर, आकिल, हरीओम, सचिन, आराम सिंह और शोएब स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुत्ता काटे का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे। आरोप है कि यहां मौजूद कर्मचारी ने इंजेक्शन लगाए जाने के बदले सुविधा  शुल्क मांगा। इस पर रोगियों ने विरोध जताया तो कर्मचारी ने अभद्रता की। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. गोविंद स्वर्णकार से की तो वह भी स्वास्थ्य कर्मचारी की भाषा बोलने लगे। इस पर आवेश में आए रोगियों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा काटा। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जब मोबाइल पर इसकी शिकायत मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई, तो उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए। इसके बाद इंजेक्शन लगाए जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें