फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर में नई धार्मिक परंपरा को लेकर गुस्सा

Wed, 20 Jan 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव के लोगों ने एसडीएम से की शिकायत
विज्ञापन


 
फिरोजपुर गांव में मंगलवार को कुछ लोगों ने एक मकान पर लाउडस्पीकर लगाकर धार्मिक आयोजन किया था। इस बारे में दूसरे पक्ष के लोगों को पता लगा तो उनमें गुस्सा दौड़ गया। बुधवार को गांव के बेचे लाल, दिनेश, मान सिंह, रामपाल, संजीव, निरोत्तम, धर्मपाल, सुखपाल, तेजराम, सूरजपाल, सियाराम आदि ने एसडीएम दातागंज ओपी तिवारी से मिलकर नई धार्मिक परंपरा शुरू करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सिलहरी पहुंचा अज्ञात बालक
सिलहरी। सिविल लाइंस थाने के गांव सिलहरी में बुधवार शाम एक अज्ञात बालक पहुंच गया। बालक की उम्र करीब 10 साल है। वह अपना नाम, पता नहीं बता पा रहा है। बालक काले रंग की सर्ट और लाइनदार जॉकेट पहने है। वह अपना नाम आकाश अपने पिता का नाम चेतराम और बहन का नाम ऊषा बता रहा है। उसका कहना है कि उसके बाबा प्रधान हैं। गांव वालों ने इस बारे में खबर नवादा चौकी इंचार्ज सत्यसिंह यादव को दे दी है। बालक अपने गांव का नाम नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें