फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में घिरी महिला अस्पताल की वार्ड आया, जांच के लिए कमेटी गठित

Wed, 21 Oct 2026 05:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में बिल्सी रोड स्थित एक अपंजीकृत हॉस्पिटल में जच्चा बच्चा की मौत के मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। इस मामले में जिला महिला अस्पताल की वार्ड आया निशा तारिक उर्फ गुड़िया की भूमिका भी जांच के दायरे में है।
विज्ञापन
इसी अस्पताल में हुई थी घटना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिल्सी रोड स्थित बदायूं हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए कमेटी बनाई है। इस घटना के बाद जिला महिला अस्पताल में तैनात वार्ड आया निशा तारिक उर्फ गुड़िया की भूमिका भी जांच के दायरे में आ गई है। वह फंसती नजर आ रही हैं। वह घटना वाले दिन और अगले दिन ड्यूटी से गायब रही। पुलिस ने पूछताछ के बाद वार्ड आया को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया। वार्ड आया के अवैध रूप से अपने घर पर प्रसव कराने की बात सामने आई है। अब स्वास्थ्य टीम कई बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


बदायूं-बिल्सी रोड पर मंगलवार को अपंजीकृत बदायूं हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चे की मौत हो गई थी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जिला महिला अस्पताल की वार्ड आया निशा तारिक उर्फ गुड़िया को अपने साथ थाने ले गई थी। बाद में उसे सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भी जांच शुरू कर दी। 

सीएमओ की ओर से बुधवार को तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। कमेटी घटना के कारणों और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी। इस मामले में वार्ड आया की भूमिका को लेकर सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं, क्योंकि वह जिला महिला अस्पताल में तैनात है, लेकिन घटना वाले दिन ड्यूटी पर नहीं पहुंची थी। बुधवार को भी वह अस्पताल नहीं आई। अस्पताल प्रशासन ने उसकी अनुपस्थिति दर्ज की है।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वार्ड आया की भूमिका पर महिला अस्पताल प्रशासन ने झाड़ा पल्ला
जिला महिला अस्पताल प्रशासन ने इस पूरे मामले की जानकारी होने से इनकार किया है। सीएमओ के स्तर से महिला सीएमएस को जांच टीम में शामिल किया गया है। बावजूद इसके महिला अस्पताल की सीएमएस घटना के बारे में जानकारी होने से इनकार कर रही हैं।

तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
सीएमओ की ओर से गठित जांच कमेटी में डिप्टी सीएमओ डॉ. तहसीन, डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन पायसी और जिला महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. शोभा अग्रवाल को शामिल किया गया है। कमेटी निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई मौतों की परिस्थितियों, संबंधित लोगों की भूमिका और उपलब्ध तथ्यों की जांच करेगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी स्तर पर लापरवाही हुई या नहीं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि जिला महिला अस्पताल की वार्ड आया वहां पर क्या कर रही थी। इसकी भूमिका के साथ अन्य घटना क्रम के बारे में जांच कराई जा रही है। तीन सदस्यीय टीम गठित की है। जांच टीम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें