फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी चकरोड पर न हो अवैध कब्जा: आयुक्त

Fri, 27 Feb 2015 01:03 AM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली मंडल के आयुक्त प्रमांशु को कलक्ट्रेट निरीक्षण के दौरान सब ओके मिला। उन्होंने अभिलेखों का रखरखाव ठीक पाया। राजस्व समीक्षा में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कहीं किसी चकरोड पर अवैध कब्जे न पाए जाएं।
विज्ञापन

आयुक्त ने बृहस्पतिवार को डीएम शंभू नाथ, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य अधिकारियों के साथ कलक्ट्रेट का निरीक्षण किया। मालखाने में जमा शस्त्रों को वेरीफिकेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रिकार्ड रूम में अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करने का सुझाव दिया। आबकारी कार्यालय के निरीक्षण में शराब के अवैध कारोबार पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए। एकल खिड़की के कार्य निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए। विभिन्न पटलों के संबंधित कर्मचारियों से जानकारी भी हासिल की।

तालाबों पर अवैध कब्जा भी हटवाएं
मंडलायुक्त ने निरीक्षण के उपरांत बैठक में निर्देश दिए कि न्यायालयों में दायर वादों के निस्तारण में तेजी लाई जाए। चकरोडों के साथ तालाबों से अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई त्वरित गति से कराई जाए। आयुक्त ने मुख्यमंत्री शासन, विभिन्न आयोग के लंबित संदर्भों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सेवानिवृतों का पेंशन प्रकरण लंबित न हो
कमिश्नर ने कहा कि किसी सेवानिवृत्त कर्मचारी का कोई भी पेंशन प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। मृतक आश्रित के रूप में जिन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है उनको प्रशिक्षण अवश्य दिलाया जाए। आडिट आपत्तियों के निस्तारण पर भी बल दिया।

कई प्रकरणों की पंजिकाएं, पत्रावली तलब
राजस्व कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रस्तुत किए गए आंकड़ों के आधार पर आयुक्त ने कई प्रकरणों में पत्रावली एवं पंजिकाएं तलब करते हुए उनका भी मिलान कर स्थिति का जायजा लिया। बैठक की समाप्ति के पश्चात उन्होंने जन शिकायतों को भी सुना और निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें