-विश्व पृथ्वी दिवस पर स्कूलों में बच्चों ने दिया जागरूकता का संदेश
जिले भर के स्कूलों में शनिवार को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। बच्चों ने जहां लघु नाटकों के माध्यम से पृथ्वी के संरक्षण का संदेश दिया। पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण भी किया गया।
उझानी रोड स्थित फ्लोरेंस नाइटिंगेल स्कूल में फैंसी ड्रेंस प्रतियोगिता के जरिए पेड़ों और ऑक्सीजन का महत्व बताया। पॉलीथिन का बहिष्कार करने का संदेश दिया। अंशुमान, सुवंश गुप्ता, समीक्षा, सानिध्य आदि प्रथम रहे। वजीरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पांच पौधे लगाए तथा शपथ ली। इस मौके पर डॉ. मनोज वार्ष्णेय, नेत्रपाल सिंह चौहान, सुधा सिंह, एसएमसी अध्यक्ष वेदपाल सिंह, गोपाल शंकर रावत आदि मौजूद रहे। जीलॉट पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर अनिल बाबू और प्रधानाचार्य शिप्रा रस्तोगी ने पौधा रोपण किया। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा की गई। दिनों दिन बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभावों का चिंतन किया। मुंबई से आए अंकुर ने कहा कि सफल जीवन यथार्थ में संघर्षों की संचित कहानी है। उन्होंने कहा कि हम सभी को प्रसन्नता बिखेरनी चाहिए। इस मौके पर शिल्पी बंसल, प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश, कुलदीप साहू, शिप्रा अरोरा, नगमा, मनाली, मनजीत, नकी अहमद, राहुल आर्य आदि का सहयोग रहा। ब्लूमिंगडेल स्कूल और बदायूं क्लब के सहयोग से क्लब में पौधरोपण किया गया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता का संदेश दिया। शिक्षक शाजेब हसन एवं नीति श्रीवास्तव के निर्देशन में बच्चों ने भी पौधे रोपे। क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष, नरेश चंद्र शंखधार और सुमित मिश्रा मौजूद रहे। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे। विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूप माहेश्वरी ने विचार रखे। फॉस्टर किड्स प्ले स्कूल में प्रबंधक वेदव्रत त्रिवेदी, प्रधानाचार्य निहारिका सिंह, चारू सिंह, पारुल मैसी, शक्ति गुप्ता, कोमल मैसी आदि के निर्देश में कार्यक्रम हुआ। बिसौली के उच्च प्राथमिक विद्यालय हर्रायपुर में कक्षा 8 के छात्र सोनू ने सभी छात्रों को पृथ्वी की संरचना बताते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने को प्रेरित किया। शिक्षक कुंवरसेन ने भी विचार रखे। उच्च प्राथमिक विद्यालय बीबीपुर में भी बच्चों को प्रिंसिपल निर्मला देवी जानकारी दी। आरएस मिलेनियम स्कूल में छात्र आदि वैश्य, प्रद्युम्न, रिषिका, रिद्धि, खुशी, वेदांश आदि ने प्रतियोगिता में भाग लिया। पर्व गुप्ता ने काव्य पाठ किया। नेहा छाबड़ा, प्रिंस गुप्ता, चेतना उपाध्याय, अपूर्वा, अजय वैश्य, प्रबंधक अमित वैश्य आदि का सहयोग रहा। वजीरगंज के एनआर पब्लिक स्कूल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई।
कादरचौक में शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य ने असरासी बीआरसी केंद्र एवं कस्तूरब स्कूल कादरचौक जलालपुर में पौधरोपण कर पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बीईओ प्रवीन शुक्ल, वार्डन गीता पाल, सुधा मिश्रा, केपी सिंह, जुगल किशोर, रामवीर यादव, दिलशाद, श्याम सुंदर उपाध्याय, विजेंद्र यादव, कौशल सिंह, वीरेंद्र राजपूत, शमसाद आदि मौजूद रहे। सहसवान के कायनात पब्लिक स्कूल में पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चे नीले रंग की ड्रेस में विद्यालय पहुंचे, जहां उन्हें समझाया गया कि धरती नीली है। इस दौरान निबंध, रंग भरो और अर्थ डे कविता प्रतियोगिता भी कराई गई। इसमें फैजान अली, वरदा, अजमीरा, सिदरा, हैदर, इंशा, अल्तमश, मुहीबा, तय्यबा आदि बच्चों अच्छा प्रदर्शन किया। इस मौके पर जुल्फिकार अहमद, अलकमा, समरा, जीनत, शबनम, शाजिया, इरम, वकील अहमद आदि मौजूद रहे।
उझानी। पृथ्वी दिवस पर शनिवार को अब्दुल्लागंज के श्री ओमप्रकाश शर्मा उमा विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को पानी को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करने की सलाह दी गई। प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा, प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने भी जल संरक्षित करने की सलाह दी। इस मौके पर रीतू शर्मा शालिनी शर्मा, स्नेहलता, आनंद सिंह राघव, तष्मेंद्र यादव, एसके शर्मा, उत्कर्ष दीक्षित और राहुल शर्मा आदि मौजूद थे।
एसएसके स्कूल में प्रधानाचार्य अंकित गर्ग और प्रबंधिका अबिंका शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय परिसर में पौधारोपण हुआ। डायरेक्टर अनुभश शर्मा ने बच्चों का मागदर्शन किया। कार्यक्रम प्रभारी साक्षी अग्रवाल के निर्देशन में बच्चों ने प्रकृति के मनमोहक पोस्टर बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उर्मिलेश, अशरफ खान, जीतपाल, पूजा राना, खुशबू, चारू, कीर्ति, पूजा, नौशीन, आसमां आदि मौजूद थे। भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज में श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष किशनचंद्र शर्मा और ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरत्ता ने विश्व प्रथ्वी दिवस पर बच्चों को प्रकृति का महत्व समझाया। प्रधानाचार्या सुजाता माथुर, अनमता खांन, दीक्षा छाबड़ा, सुदर्शना भाटिया, रेनू चावला, प्रीति शर्मा, मीरा यादव, सुरभि, विवेक, राममोहन और विनीत ने छात्राओं को जल संरक्षण करने की वकालत की।