परिषदीय स्कूलों में निर्माण को आए शौचालयों की प्रगति देखने के लिए शासन की ओर से आई टीम के सदस्य ने सभी ब्लॉकों में स्थलीय निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति देखी। साथ ही निर्माण कार्य की फोटोग्राफी भी की, इसकी रिपोर्ट शासन को दी जाएगी। बता दें कि सभी शौचालय 30 जून तक हर हाल में पूरे कराए जाने हैं।
शासन की ओर से बजट में 81 शौचालयों को बनाए जाने के लिए धनराशि आवंटित हुई थी। जिसक निर्माण शुरू भी करा दिया गया। जिला समन्वयक निर्माण रूमान हाशमी ने बताया कि कार्य की प्रगति देखने के लिए शासन टीम में नितिन वाजपेयी ने आकर ब्लॉक इस्लामनगर, आसफपुर, उसावां, जगत, सालारपुर, कादरचौक, दहगवां आदि के स्कूलों का निरीक्षण किया। बताया कि निर्माण कार्य की प्रगति देखने के साथ ही फोटोग्राफी की गई। बताया कि दो ब्लॉकों में एसएमसी खातों में रोक लगी होने के कारण निर्माण नहीं हो सका। लिहाजा रोक हटते ही 30 तक शौचालय का निर्माण करा दिया जाएगा। श्री वाजपेयी इसकी आख्या शासन को देंगे।