फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक गरमाहट तेज, जल्द होगा समस्या का हल!

Mon, 14 Sep 2015 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार पूर्वाह्न में पालिका कार्यालय पहुंचे महिला-पुरुषों ने सपा नेता सुरेशपाल तोमर की मौजूदगी में हंगामा कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने रेलवे के साथ ही पालिका को भी समस्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। कार्यालय के घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों और कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने ईओ संजय कुमार तिवारी से बात की। ईओ के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी घरों को लौट गए लेकिन ईओ ने जेई विनय सक्सेना और वार्ड मेंबर अरुण अग्रवाल के साथ रेलवे परिसर में खंड अभियंता एलएन मीना से बात की। वार्ता के दौरान कालोनी की नालियों के पानी का निकास कुछ दिन के लिए पुराने स्थान से होकर रखने पर सहमति का माहौल बन गया।
विज्ञापन

वार्ता के बाद वार्ड मेंबर अरुण अग्रवाल ने बताया कि नालियों के निकास के लिए पालिका प्रशासन की ओर से डीआरएम को चिट्ठी भेजी जाएगी। अनुमति के बाद मालगोदाम रोड के नाले तक नालियों का पानी पहुंचेगा लेकिन तब तक के लिए अस्थाई पाइप डाल कर नागरिकों को जलभराव की समस्या से निजात दिला दी जाएगी। इधर, रेलवे के खंड अभियंता ने बताया कि वह विभागीय अफसरों को हालात से अवगत करा चुके हैं। बता दें कि तीन दिन से इसे लेकर हंगामा और प्रदर्शन का दौर चलता रहा है। रविवार को राजनीतिक गरमाहट के बीच महिलाओं ने रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन कर ट्रेन को रोकने की कोशिश की थी।

प्रेम मिल कालोनी की नालियों में भरे पानी के निकास के लिए सफाई कर्मियों की टीम मौके पर जुटी हुई है। वह खुद रेलवे अफसरों के संपर्क में हैं। समाधान भी खोज लिया गया है। नागरिकों को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।- संजय कुमारी तिवारी, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें