रेलवे ट्रैक पर शव को उठाती पुलिस।स्रोत-पुलिस
बदायूं। सिविल लाइंस क्षेत्र में सफाईकर्मी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वह राष्ट्रीय इंंटर कॉलेज गुलड़िया में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। आत्महत्या के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। ट्रेन की चपेट में आने से सफाईकर्मी के शरीर के कई टुकड़े हो गए। मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
गांव गुलड़िया निवासी पुत्तू लाल (55) पुत्र मल्लू वाल्मीकि गुलड़िया के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में सफाईकर्मी के पद पर तैनात था। पुत्तू लाल ने कॉलेज से मंगलवार और बुधवार का अवकाश लिया था। बताया जाता है घरेलू विवाद के चलते वह काफी परेशान रहता था। बुधवार सुबह 6 बजे वह घर से निकला और सिविल लाइंस क्षेत्र के दातागंज रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर पहुुंच गया और ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
इससे उसके शरीर के कई टुकड़े हो गए और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों को भी बुला लिया गया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं, सफाईकर्मी की मौत की जानकारी मिलते ही कॉलेज में छुट्टी कर दी गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि घरेलू विवाद में सफाईकर्मी ने आत्महत्या की है।
रेलवे ट्रैक पर शव को उठाती पुलिस।स्रोत-पुलिस