फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनगुनी धूप पर भारी पड़ी सर्द हवाएं, ठिठुरे लोग

Sun, 17 Jan 2016 09:19 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह से ही लोगों को सर्दी का एहसास होना शुरू हो गया। सुबह से बादल छाने और सर्द हवाएं चलने की वजह से ठिठुरन वाली सर्दी थी। इससे लोग दिन में भी ठिठुरते हुए नजर आए। सरे शाम से बाजारों और चौराहों, तिराहों पर लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव जलाकर खुद को राहत देने के प्रयास में लगे रहे। लोगों ने रविवार के अवकाश का मजा बाजारों में घूमकर और चाय, कॉफी, चाट-पकौड़ी और फास्डफूड खाकर लिया।
विज्ञापन


संडे बाजार में खूब बिके गर्म कपड़े
शहर के अधिकांश हिस्से में रविवार की बंदी की वजह से दुकानें तो बंद रहीं, लेकिन संडे बाजार में शहर के लोगों ने जमकर ऊनी कपड़ों की खरीद की। नगर पालिका परिषद की ओर से गांधी ग्राउंड के अंदर और आसपास संडे बाजार की तमाम दुकानें लगती हैं। इसमें कंबल, रजाई, जैकेट्स, स्वेटर, ब्लेजर, ऊनी कपड़े सहित तमाम सामान की बिक्री होती है। सर्दी के बावजूद दिन भर संडे बाजार ग्राहकों से गुलजार रहा। वहीं मालवीय आवास और लॉवेला चौक के पास गर्म कपड़ों की अस्थाई मार्केट लगी हैं, जहां पर दिन भर ग्राहकों की भारी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें