फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्द हवाओं का साथ पाकर ठंड ने ढहाया कहर

Sat, 27 Dec 2014 12:21 AM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्द हवाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को तापमान गिरकर 08 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका था। शीत के कारण लोग गर्म कपड़े लादने को मजबूर हैं। गरीब लोगों को सरकारी अलाव सहारा बने हुए हैं। हालांकि आज धूप निकली लेकिन धूप में गर्माहट बेहद कम दी। शीत में लोग कंपकंपाने को मजबूर दिखे।
विज्ञापन

सुबह-शाम भीषण शीतलहर लोगों को बाहर निकलने में दिक्कते पैदा कर रही है। इन दिनों पड़ रही सर्दी के कारण बुजुर्ग कंबल और रजाई नहीं छोड़ पा रहे हैं। मजबूरी में ही लोग घर के बाहर निकल रहे हैं। कलेक्ट्रेट हो या विकास भवन जहां लोगों की भीड़ लगी रहती है। शीत लहर के कारण लोगों की आमद कम ही रही। कृषि विज्ञानी डॉ. संजय द्वारा मौजूदा मौसम रबी की फसल के लिए अनुकूल बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें