फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलहर: बादलों के बीच लुकाछिपी करते रहे सूर्य देव 

Sun, 08 Jan 2017 11:13 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
शीतलहर: बादलों के बीच लुकाछिपी करते रहे सूर्य देव  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार को कुछ राहत मिली
 एक दिन पहले हुई बारिश के बाद रविवार को भी मौसम ठंडा रहा। सूर्य देव दिन भर बादलों के बीच लुकाछिपी करते रहे। कुछ देर के लिए धूप निकली इससे लोगों को राहत मिली। हालांकि, सड़कों पर कीचड़ होने की वजह से दूसरे दिन भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को मौसम ने करवट बदली थी। दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। दिन भर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। रविवार की सुबह तो मौसम खुशनुमा रहा। लेकिन, दोपहर बाद फिर से बादल छा गए। दिन में कुछ देर के लिए धूप खिलने से राहत मिली। शाम होते-होते शीतलहर का प्रकोप फिर से बढ़ गया। इधर, नगर पालिका की अलाव व्यवस्था पूरी तरह से फेल होने की वजह से रेलवे स्टेशन, रोडवेज समेत सार्वजनिक स्थानों पर लोग कूड़ा-करकट जलाते हुए नजर आए। रविवार को अवकाश होने की वजह से ज्यादातर लोग जरूरी काम होने पर ही घर से निकले। शाम होने के साथ ही बाजारों में शीतलहर के चलते सन्नाटा छाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें