फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक अक्तूबर से होगी मोटे अनाज की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एक अक्तूबर से मोटे अनाज की सरकारी खरीद शुरू की जाएगी। इसके लिए खाद्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। किसानों को अब अपना अनाज बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए विभाग की ओर से सरकारी क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जिले में मक्का की खरीद के लिए चार सेंटर, बाजरा के लिए 14 सेंटर और धान के लिए 36 सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर किसानों की उपज सीधे खरीदी जाएगी। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी व्यवस्थाएं ऑनलाइन पोर्टल से जुड़ी होंगी। इस बार सरकार ने मोटे अनाज की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) भी तय कर दिए हैं। बाजरा की कीमत प्रति क्विंटल 2,775 रुपये रखी गई है। धान की कीमत सामान्य श्रेणी में 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड-ए श्रेणी में 2389 रुपये प्रति क्विंटल तय की गई है। वहीं, मक्का की कीमत 2400 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित की गई है। हालांकि इन केंद्रों पर उन्हीं किसानों से खरीद होंगी। जिन्होंने विभाग की बेवसाइट पर अपना पंजीकरण कराया है। बिना पंजीकरण के लिए केंद्रों पर खरीदारी नहीं हो सकेगी। इसको लेकर शासन ने निर्देश दिए हैं।

वर्जन-
-केंद्रों पर किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पंजीकरण कराने के बाद ही खरीद केंद्रों पर उपज की तौल और खरीद संभव होगी। खरीद होने के 72 घंटे के अंदर किसानों को भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा। - -अतुल वशिष्ठ, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें