फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली ब्लॉक के सह प्रधान सहायक निलंबित

Thu, 24 Oct 2024 03:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। ब्लॉक बिसौली में तैनात सह प्रधान सहायक सैय्यद इब्ने मोहम्मद का रुपये लगते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसका संज्ञान लेते हुए जिला विकास अधिकारी ने उनको निलंबित कर दिया है। साथ ही उनको ब्लॉक उसावां में संबद्ध कर दिया है।
विज्ञापन

बिसौली ब्लॉक में तैनात उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक सैय्यद इब्ने मोहम्मद ने काम करवाने के लिए रुपये की मांग की थी। इस पर संबंधित व्यक्ति की ओर से सह प्रधान सहायक को रुपये दिए गए। इसका वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। जो तेजी से वायरल हो रहा है। जिला विकास अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने इसकी जांच खंड विकास अधिकारी बिसौली से कराई। इसमें उन्होंने रुपये लिए जाने की पुष्टि की। इस पर जिला विकास अधिकारी ने उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक सैय्यद इब्ने मोहम्मद को निलंबित कर दिया गया। साथ ही उनको ब्लॉक उसावां से संबद्ध कर दिया गया है। वहीं इसकी जांच के लिए खंड विकास अधिकारी जगत को दी गई है।
-उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक सैय्यद इब्ने मोहम्मद के रुपये लिए जाने की बात सही पाई गई है। इस पर उनको निलंबित कर दिया है। साथ निर्देशित किया है कि मानव संपदा पोर्टल पर भी यह डाटा फीड किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजय प्रताप सिंह , जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें