बदायूं। शहर के राजकीय डिग्री कॉलेज में रोजगार कार्यालय की ओर से बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसमें 611 युवाओं ने आवेदन किया था, जिसमें 228 युवाओं को नौकरी मिल सकी।
इसमें जिलेभर से बेरोजगार युवाओं ने नौकरी की आस के लिए पंजीकरण कराया। रोजगार मेला में 18 कंपनियां के अधिकारी, कर्मचारी पहुंचे। जिन्होंने पंजीकृत युवाओं का बारी-बारी से साक्षात्कार लिया। इसमें 228 युवाओं को रोजगार के लिए ऑफर लेटर दिया गया है। जिससे पाकर उनके चेहरे खिले उठे। इससे पहले पूर्व मंत्री, शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने रोजगार मेला का उद्धाटन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवा के लिए घर पर कंपनियां भेज रही है, ताकि रोजगार पाने के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े।
26,500 रुपये प्रतिमाह की नौकरी
-रोजगार कार्यालय की ओर लगाए रोजगार मेला का आयोजन किया। जिला रोजगार सहायता अधिकारी सचिन सिंह ने बताया कि 18 कंपनियों की ओर से प्रतिभाग किया। इन कंपनी की ओर से 8,500 रुपये प्रतिमाह से 26,500 रुपये प्रतिमाह की नौकरी दी जाएगी।
इसी साल स्नातक किया गया है। अभी तक कहीं भी नौकरी के लिए आवेदन नहीं किया था। पहली बार मेले के माध्यम से नौकरी के लिए आवेदन किया है।
-प्रज्ञान सक्सेना
नौकरी के लिए पहले भी आवेदन किया था, मुझे जिले के अंदर नौकरी चाहिए। इसके लिए साक्षात्कार देने के लिए आया। कुछ कंपनियां जिले में नौकरी दे रही है। उनको साक्षात्कार दिया है।
पारस माथुर
सरकार की यह पहल अच्छी है। घर पर ही कंपनियां आ रही। बस उनकी ओर से जिले में लड़कियों के लिए नौकरी मिल जाए, तो यह बेहतर होगा। -प्राची सक्सेना
-एमएससी, बीएड किया हुआ है। कई बार नौकरी के लिए आवेदन किया, लेकिन मन पसंद नौकरी नहीं मिली है। नौकरी की आस में रोजगार मेला में आए हैं। यहां पर दो कंपनियों में साक्षात्कार दिया है।-कोमल अग्रवाल
राजकीय डिग्री कॉलेज में आयोजित रोजगार मेला में आवेदन करते युवक युवतियां। संवाद