फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएमओ ने तलब की दिव्यांग गर्भवती की मौत की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी। प्राइवेट अस्पताल में गर्भपात के दौरान दिव्यांग महिला की नस कट जाने के बाद बरेली में हुई उसकी मौत के मामले का डीएम निधि श्रीवास्तव ने स्वत: संज्ञान लिया है। उन्होंने सीएमओ से पूरे मामले की जांच और अस्पताल के रजिस्ट्रेशन अभिलेख को लेकर जानकारी की तो सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक को जांच सौंप दी है।
विज्ञापन

मुजरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की दिव्यांग महिला की मौत 13 अगस्त को बरेली के एक अस्पताल में हो गई थी। शव लेकर परिजन रात में उस प्राइवेट अस्पताल में पहुंचे जहां गर्भपात के दौरान उसकी हालत बिगड़ी थी। अस्पताल के कर्मचारियों ने रात में दरवाजा नहीं खोला तो शव को लेकर परिवार के लोग घर लौट गए। अगले दिन हंगामा होने पर मामला मुजरिया थाने पहुंचा तो आरोपी अस्पताल के संचालक ने विवाहिता के पति से समझौता करके उसे थाने में कार्रवाई की तहरीर देने से रोक लिया।
बताते हैं कि डीएम निधि श्रीवास्तव ने पूरे मामले का स्वत: संज्ञान ले लिया है। डीएम ने सीएमओ से मामले की रिपोर्ट मांगी है। चिकित्साधीक्षक राजकुमार गंगवार ने बताया कि सीएमओ ने जांच का आदेश दिया है। जांच के तहत पहले वह प्राइवेट अस्पताल के संचालक से रजिस्ट्रेशन के अभिलेख तलब करेंगे। महिला के परिजनों से भी जानकारी की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


दूसरे नाम से चल है एक और अस्पताल
करीब तीन साल पहले यहां आंबेडकर चौराहे के पास एक निजी अस्पताल में आशाओं को गिफ्ट बांटे जाने का वीडियो वायरल हुआ तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की थी। जांच में निजी अस्पताल पंजीकृत नहीं पाया गया था। इसके बाद अफसरों ने मौके पर आकर उसे सील कर दिया था, लेकिन इसे अब नए नाम से फिर शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें