फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल पर सीएमओ का छापा

Mon, 11 Sep 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
विज्ञापन
CMO budaun
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सोमवार सुबह सीएमओ ने टीम के साथ छापा मारा। अचानक टीम को देख अस्पताल कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। इमरजेंसी वार्ड और ओपीडी में सीएमओ को छिटपुट खामियां नजर आईं। सीएमओ डॉ. नेमी चंद्रा सोमवार सुबह नौ बजे जिला अस्पताल पहुंच गए। सीएमएस डॉ. आरएस यादव भी मौके पर पहुंचे। सीएमओ ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड आदि में जाकर साफ-सफाई की व्यवस्था देखी, वार्ड में भर्ती मरीज सरोज से बातचीत कर उसका हाल जाना। नर्स रूम में रखी दवाईयों के बॉक्स, अलमारी में रखे इंजेक्शन, पट्टी आदि को चेक किया। खामियां नजर आने पर तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने बताया कि सात दिन पहले निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में साफ-सफाई, खराब पंखे और नर्स वार्ड में दवाईयां अव्यवस्थित मिली थीं। मरीजों ने वार्ड में सफाई को लेकर शिकायत की थी। इन सभी खामियों का निस्तारण हुआ की नहीं इसी का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें