फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते सीएमओ कार्यालय का लिपिक गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई

Thu, 29 May 2025 09:41 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सीएमओ कार्यालय में तैनात क्लर्क सुनील सक्सेना को 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे बरेली ले गई।
विज्ञापन
आरोपी क्लर्क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक सुनील सक्सेना को 17 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। लिपिक ने एएनएम का वेतन जारी करने के लिए घूस मांगे थे। विजिलेंस की टीम गिरफ्तार करके उसे बरेली ले गई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अगले दिन उसे जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र जगत में अंशु एएनएम के पद पर तैनात है। उसे मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली है। उसका पांच महीने का वेतन रुका हुआ है। वेतन जारी करने के लिए सीएमओ कार्यालय में तैनात लिपिक सुनील सक्सेना ने 17 हजार रुपये उससे मांगे थे। सुनील सक्सेना का मूल पर डार्क रूम सहायक और तैनाती कादरचौक सीएचसी में है। 

वर्तमान में वह सीएमओ कार्यालय में संबद्ध है और लिपिक का काम कर रहा है। उसने एएनएम अंशु से वेतन जारी करने के लिए घूस मांगे तो उन्होंने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम बरेली से कर दी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने उसे ट्रैक किया। 
विज्ञापन


फिर रुपये देने के लिए बुधवार को शिकायतकर्ता के घर के सामने डीएम रोड स्थित कमला मेडिकल स्टोर पर बुलाया गया। टीम पहले से ही वहां पहुंच गई। जैसे ही एएनएम ने 17 हजार सुनील सक्सेना को दिए, टीम ने उसको रंगे हाथों पकड़ लिया। उसे पकड़कर सिविल लाइंस थाने में उसकी आमद कराई। उसके बाद उसे बरेली ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें