फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शिव नारायण दास कॉलेज में लगी वस्त्र एवं व्यंजन प्रदर्शनी

विज्ञापन
दास कॉलेज में वस्त्र प्रदर्शनी के दौरान मौजूद अ​ति​​थि गण व छात्राएं।स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
बदायूं। नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास (पीजी) कॉलेज में शनिवार को गृहविज्ञान विभाग ओर से कढ़ाई एवं छपाई विषयक वस्त्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में स्कूल की छात्राओं का हुनर दिखा।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अध्यक्ष प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार सक्सेना ने कहा कि यह पूरा आयोजन छात्राओं की ओर से किया गया है। कोई भी सामान बाहर से नहीं मंगाया गया है। चाहे सफाई हो या आलेखन, संगीत हो या सजावट, सब छात्राओं के ने ही किया गया है। ऐसे कार्यक्रमों से छात्राओं का मनोबल और शैक्षिक स्तर बढ़ता है।
प्रदर्शनी में एमए गृह विज्ञान की चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राओं ने कई डिजाइन के परिधान प्रदर्शित किए। इसमें साड़ी, कमीज, कुर्ते, बेडशीट, कुशन कवर, मेजपोश पर कई राज्यों की परंपरागत कढ़ाई, बंधेज, छपाई व चित्रकारी का प्रदर्शन किया गया। देश में कई प्रांत की कढ़ाई जैसे पंजाब की फुलकारी, कश्मीर का कशीदा, लखनऊ की चिकनकारी की प्रदर्शनी लगाई गई। कर्नाटक की कसूती, राजस्थान का मिररवर्क, बंगाल का कांथा, बिहार की मधुबनी और मणिपुर और हिमाचल की परंपरागत कढ़ाई दिखाई गई। इस मौके पर डॉ. भावना सिंह, डॉ. मधु गौतम, डॉ. शिवराज कुमार, डॉ. शिखा शाक्य आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें