जिले में दो स्थानों पर लगाए गए एनएसएस शिविर
राजकीय महाविद्यालय की रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एसपी खरे ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के बाद स्वयंसेवकों ने काव्य रचना, भाषण और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया। इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी आरएस सिंह, डॉ. राकेश जायसवाल, डॉ. इकबाल हबीब, डॉ. पीके शर्मा, डॉ अनिल कुमार, डॉ. सारिका शर्मा, डॉ. पारुल रस्तोगी, डॉ. बबिता यादव, डॉ. दिनेश तोमर, अशोक कुमार, शिवांगी, प्रेमलता, माधुरी, निशा, प्रिया, शिखर आदि मौजूद रहे।
ऐस इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी का एनएसएस शिविर गांव जजपुरा में लगा। इस दौरान प्राचार्य और योजना अधिकारी नीरज गौतम स्वास्थ्य और साक्षरता के बारे में बताया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों की समस्याओं को पूछा। साथ ही उन समस्याओं के निस्तारण के लिए ग्राम प्रधान को लिखित रूप से अवगत कराया। गिंदो देवी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की स्वयं सेवकों ने बजरंग नगर और सिरसा ढरे में एनएसएस शिविर लगाया। इसमें कार्यक्रम अधिकारी उमा सिंह गौर, डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी के नेतृत्व में यातायात जागरूकता रैली निकालकर लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल ने किया। इस मौके पर निशा, साक्षी, दीक्षा, आरती, सृष्टि, दीप्ति, सोनी, शिखा, छाया, अर्चना आदि मौजूद रहीं।