फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नगर पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से मारपीट, एक आरोपी पकड़ा

Sun, 07 Jul 2024 05:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
इस्लामनगर के नगर पंचायत कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
इस्लामनगर। नगर पंचायत कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से एक व्यक्ति ने आकर मारपीट कर दी। कर्मचारियों का कहना है कि आरोपी के हाथ में धारदार हथियार था। उसने कई लोगों के साथ मारपीट की, जिसमें दो महिलाओं समेत पांच लोगों के चोटें आई हैं। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। कर्मचारियों ने उसके खिलाफ तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में आउट सोर्सिंग पर काम कर रहे सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को कार्यालय आकर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना है कि उनसे काम नहीं कराया जा रहा है। कर्मचारियों की सूची से उनका नाम हटा दिया गया है, जिससे उनकी रोजी रोटी पर सवाल खड़ा हो गया है। वह शनिवार दोपहर धरना प्रदर्शन कर ही रहे थे कि उसी दौरान एक युवक आया और कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगा।
उसके हाथ में धारदार हथियार था। उसने अमित पुत्र फूलचंद और सूरज पुत्र ज्वाला प्रसाद के ऊपर हमला कर दिया, जिससे दोनों के काफी चोटें आईं। यह देखकर गीता और कविता उन्हें बचाने आईं। आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इस मारपीट में पांच लोगों को चोटें आईं हैं।
विज्ञापन

आरोपी की हरकत देखकर सफाई कर्मचारियों ने थाना पुलिस को सूचना दे दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को पकड़ लिया। सफाई कर्मचारी अमित और सूरज ने उसके खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, जिससे पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि एक युवक ने मारपीट की है। उसे थाने में बैठा लिया गया है। इसमें सफाई कर्मचारियों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें