फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शराब के नशे में मिला सफाई कर्मचारी, निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
खासपुर गौटिया में जांच करने पहुंचे एडीओ पंचायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुंवरगांव (बदायूं)। सालारपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत खासपुर में शराब के नशे में मिले सफाई कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया। गांव में काफी गंदगी पाई गई। कई दिन से साफ सफाई नहीं कराई गई थी। इससे सफाई कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत खालिद अली ने नौ मई को खासपुर गांव में अचानक निरीक्षण किया था। उस दौरान ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी कैलाश शराब के नशे में पाया गया था। गांव में हालात देखने पर पता चला कि सड़कों पर काफी गंदगी है। नाले नालियों में कई दिन से सफाई नहीं हुई थी। गांव की हालत काफी खराब थी। इस संबंध में सफाई कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस दिया गया था, लेकिन उसने जवाब नहीं दिया। इससे सफाई कर्मचारी को बुधवार को निलंबित कर दिया गया। इस मामले की जांच सहायक विकास अधिकारी दातागंज को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें