फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिना किताबों के स्कूल जा रहे कक्षा एक-दो के बच्चे

Tue, 18 Apr 2023 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। स्कूलों में शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नए शिक्षा सत्र के पहले दिन से ही नई किताबें बच्चों को देने की योजना बनाई थी। इसके लिए फरवरी में ही क्रयादेश जारी कर दिए थे, फिर भी अभी तक नौ लाख पुस्तकों की आपूर्ति नहीं हो सकी है। इसके कारण स्कूलों में पठन-पाठन पर असर पड़ रहा है। सबसे ज्यादा कक्षा एक व दो की किताबें अभी तक नहीं आई हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब पौने चार लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन छात्र-छात्राओं को 30 लाख किताबों और वर्कबुक का वितरण होना है, लेकिन जिले में 17 दिनों में भी अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। हालात ये है कि विभाग को अभी तक 21 लाख किताबें ही मिली हैं। जो कक्षा तीन से आठ तक के बच्चों के लिए दी गई है। वह भी आज तक पूरी नहीं मिल सकी है।
वहीं, कक्षा एक और दो के बच्चों को किताबें नहीं मिली है। ऐसे में वे बिना किताबों के ही स्कूल जाने को मजबूर हैं। विभाग की मानें तो जो 21 लाख किताबें आई है। इनमें से डेढ़ लाख किताबें रविवार को मिली है। इनमें कक्षा एक व दो की भी कुछ किताबें है। इनका वितरण विभाग द्वारा जल्द कराने की बात कह रहे हैं। इस संबंध में बीएसए स्वाती भारती ने बताया कि जैसे ही किताबें मिल रही हैं, उनका वितरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें