फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ के विवाद में संघर्ष, 11 लोग घायल

Sun, 29 Nov 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र का गांव खैरपुर खैराती जुआ को लेकर बदनाम है। रविवार दोपहर भी गांव में जुआ हो रहा था। गंाव के फखरे आलम और नफीस के बीच पहले से मुकदमेदारी चल रही है। जुआ में इन दोनों के लोग भी शामिल थे। एक लाख रुपये की हार-जीत पर दोनों में मारपीट हो गई। इसके बाद बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के लोग लामबंद हो गए। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पथराव और फायरिंग में बुंदो, रुखसाना, प्यारे बानो, माजिद, अजीम, शरीफ , नाजिस, फ खरे आलम, चमन, नदीम और जानेआलम घायल हो गए। करीब एक घंटे तक गांव में संघर्ष चलता रहा।
विज्ञापन

खबर मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात को संभाला। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजा है। अब तक किसी पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर नहीं दी है। इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर आने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें