फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर यात्रा रोकने पर पुलिस और किसानों में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गणतंत्र दिवस पर पहले से प्रस्तावित ट्रैक्टर रैली को रोकने पर पुलिस और किसान यूनियन के बीच तीखी नोकझोंक हुई। किसान तिरंगा लगे ट्रैक्टरों की यात्रा निकाले जाने की जिद पर अड़े रहे। बाद में इस्लामिया इंटर कॉलेज तक यात्रा को आने दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन की प्रस्तावित तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निर्धारित समय पर एआरटीओ कार्यालय पहुंची। ट्रैक्टर और ट्रालियों पर मौजूद किसान शहर की ओर बढ़ रहे थे। सूचना पर सीओ सिटी आलोक मिश्रा फोर्स लेकर बड़े सरकार की दरगाह पर पहुंचे और यात्रा को रोक दिया।
सीओ ने शहर के अंदर यात्रा न निकाले जाने की बात कही तो किसान नेता आक्रोशित हो गए। भाकियू के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना, वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह, जिला अध्यक्ष रामाशंकर शंखधार, शहर अध्यक्ष हारून गौस, युवा जिलाध्यक्ष अमरपाल सिंह, जिला प्रभारी झांझन सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर वह तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं यह कार्य गलत नहीं है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन सभी की गिरफ्तारी कर ली जाए ताकि देश में यह संदेश जा सके कि गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर यात्रा निकालने वाले किसानों को गिरफ्तार किया गया है। किसान नेताओं की इस बात पर पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आ गया। इसके बाद इस्लामिया इंटर कॉलेज तक यात्रा को आने दिया।
यहां पर किसानों ने सभा करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों का कर्ज माफ किया जा रहा है और किसान कर्ज में डूबता जा रहा है। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें