फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शेड्यूल के मुताबिक बिजली देने का दावा फेल, दो लाख लोग परेशान

Sun, 26 May 2024 04:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सतेती गांव के पास लाइन को ठीक करते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारी शेड्यूल के मुताबिक 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का दावा कर रहे हैं, लेकिन हकीकत से हर कोई वाकिफ है। जिले के दो लाख लोग बिजली कटौती व ट्रिपिंग की समस्या का सामना कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात तक विभिन्न इलाकों में बिना पहले से कोई सूचना दिए बिजली काटी जा रही है। शहर में पुरानी चुंगी, इंदिरानगर, चौधरी सराय, मुस्तफागंज, माल गोदाम रोड में शुक्रवार को रात में कई बार ट्रिपिंग हुई। इससे 50 हजार लोगों की नींद उड़ी। फिर भी अधीक्षण अभियंता शेड्यूल के हिसाब से बिजली देने का दावा करने में व्यस्त हैं।
गन्ना दफ्तर फीडर पर शनिवार की सुबह 11:45 से 12:20 बजे तक आपूर्ति ठप रही। नेकपुर, महाराजनगर इलाके के दो हजार से अधिक उपभोक्ता परेशान हुए। लोटनपुरा फीडर पर मीरासराय, जालम पट्टी, नाहर खां सराय, सम्राट अशोक नगर के तीन हजार उपभोक्ताओं को शनिवार दोपहर 12 से तीन बजे तक बिजली नहीं मिली, क्योंकि एबीसी केबल ओवरलोडिंग के चलते पिघल गई थी। फाल्ट ठीक होने में तीन घंटे लग गए। इस्लामनगर कस्बे के साहूकार, रामलीला रोड व मोहल्ला चौक में सुबह नौ बजे बिजली गई और दोपहर तीन बजे आई। छह घंटे तक आपूर्ति नहीं मिल सकी। इस्लामनगर में लालबाग, रामलीला रोड में तार लटके हुए हैं। आएदिन फाल्ट होते हैं। इससे आपूर्ति बाधित होती है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र में लाइनें जर्जर, आपूर्ति होती बाधित
बदायूं/सहसवान। सिस्टम को गर्मी से पहले अधिकारी ठीक नहीं करा सके और खामियाजा जनता भुगत रही है। म्यांउ में सब स्टेशन को शेड्यूल के तहत विद्युत सप्लाई 18 घंटे दी जा रही है पर जर्जर लाइनों में फाल्ट होने के कारण ग्रामीणों को 15 घंटे ही सप्लाई मिल पा रही है। चार हजार कनेक्शन धारक प्रभावित हो रहे हैं। सहसवान में 24 घंटे के शेड्यूल में 20 से 22 घंटे सप्लाई मिल रही है। लाइन में फाल्ट में होने की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। तार टूटना ट्रांसफार्मर गर्म होना आदि आम बात है। संवाद




पूरी रात में पांच से छह बार दस से पंद्रह मिनट तक के लिए ट्रिपिंग होती है। नींद खुल जाती है। दोबारा नींद आने में फिर वक्त लगता है। अंकुश साहू, चौधरी सराय निवासी

जैसे ही शाम होती है ट्रिपिंग शुरू होने लगती है। शुक्रवार को रात में पांच छह बार बिजली गुल हुई। इनवर्टर न होने पर नींद खराब हो रही है। बिजली 24 घंटे देने का दावा फेल है।
आजम अली, मुस्तफागंज






बिल्सी क्षेत्र के 25 गांवों की बिजली पांच घंटे तक रही गुल
बिल्सी। शनिवार की सुबह बिल्सी क्षेत्र के 25 गांवों की बिजली पांच घंटे तक रही गुल रही। सुबह करीब सात बजे बिल्सी ग्रामीण उपकेंद्र को उलैया-हैदलपुर पॉवर स्टेशन से 33 हजार केवी की लाइन सतेती के पास ब्रेक डाउन में चली गई। इससे 25 गांवों के 1500 नलकूप और छह हजार घरेलू उपभोक्ताओं की बिजली करीब पांच घंटे तक ठप रही। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि दोपहर 12 बजे आपूर्ति बहाल हो गई।

सतेती गांव के पास लाइन को ठीक करते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

सतेती गांव के पास लाइन को ठीक करते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें