फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा झूठा, मुढ़ा पुख्ता पुल के लिए बजट नहीं : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज में अधूरे मुढ़ा पुख्ता पुल के निर्माण के लिए बजट आवंटन का दातागंज विधायक का दावा झूठा साबित हुआ है। वर्तमान वित्त वर्ष 2026-27 में योगी सरकार ने पुल के लिए कोई बजट आवंटित नहीं किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पुल निर्माण के लिए केवल प्राक्कलन बना है। उन्होंने बताया कि धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता में याद दिलाया कि फरवरी में विधायक ने 140 करोड़ रुपये स्वीकृत होने का दावा किया था, लेकिन तीन महीने बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। उन्होंने विधायक को सरकारी आदेश या टेंडर अधिसूचना सार्वजनिक करने की चुनौती दी। कांग्रेस ने पुल निर्माण के लिए संघर्ष जारी रखने और जल्द आंदोलन की घोषणा करने की बात कही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें