दरोगा शमीम हैदर से भिड़ना सिविल लाइंस थाना प्रभारी को महंगा पड़ गया। रविवार रात एसएसपी चंद्र प्रकाश ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर से सिविल लाइंस थाने का चार्ज छीन लिया। बिनावर एसओ रहे ओमकार सिंह को सिविल लाइंस थाने का प्रभारी बनाया गया है। रविवार दोपहर 12 बजे मूसाझाग ड्यूटी लगाने को लेकर सिविल लाइंस थाने में तैनात दरोगा शमीम हैदर और इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा के बीच कहासुनी हो गई थी। इससे थाने में काफी देर तक हंगामा होता रहा। यह मामला देर शाम एसएसपी चंद्रप्रकाश के पास पहुंच गया। उन्होंने इंस्पेक्टर राजीव शर्मा को सिविल लाइंस थाने से हटाकर कोतवाली भेज दिया। वहीं एसओ रहे संजय राय को इसी पद पर बिनावर भेजा गया है। अभी बिल्सी थाने एसओ पद पर किसी की तैनाती नहीं हुई है।