फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार प्रमाणीकरण नहीं कराने वालों को 10 दिन और दिए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत पेंशन का भुगतान ‘आधार आधारित’ प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए लाभार्थी का आधार प्रमाणीकरण/सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन अब तक 24 हजार 35 लाभार्थियों ने आधार सीडिंग का काम नहीं कराया है। ऐसे में उनको इस बार पेंशन योजना के लाभ से वंचित कर दिया गया था। अब विभाग ने उन्हें 10 दिन का समय और दिया है। अगर इस बीच में वे आधार सीडिंग कराते हैं तो ठीक है, नहीं तो उन्हें पहली किस्त नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

शासन की योजनाओं में पारदर्शिता लाने के क्रम में पेंशन योजना को भी आधार से लिंक किया जा रहा है। इसको लेकर शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना में भी भुगतान आधार प्रमाणीकरण के बाद ही किया जा रहा है। जिले में 73 हजार 793 पेंशन धारक हैं, जिनमें से 24 हजार 35 लोगों ने अब तक पेंशन खाते को आधार से नहीं जुड़वाया है। इसकी वजह से इन लोगों को इस बार पेंशन की पहली किस्त नहीं दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामजनम ने बताया कि अगर यह लोग 10 दिन के अंदर अपना आधार प्रमाणीकरण कर लेते हैं, तो उनको पेंशन की पहली किस्त मिल जाएगी। अगर समय अवधि में आधार प्रमाणीकरण नहीं कराते हैं, तो उनको पेंशन की पहली किस्त से पूरी तरह वंचित रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें