फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बदायूं-मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर पुल के पहुंच मार्ग की मिट्टी धंसी

विज्ञापन
पुल के पास बही मिट्टी वाला हिस्सा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बदायूं-मेरठ हाईवे पर महावा नदी पर बने उस्मानपुर के पहुंच मार्ग (एप्रोच रोड) की मिट्टी बहने की वजह से वहां पर गहरा गड्ढा हो गया है। इसकी वजह से सड़क भी टूटने लगी है और सड़क में दरारें आ गई हैं। रेलिंग का पिलर भी मिट्टी धंसने के कारण हवा में झूल गया है। रोड किनारे करीब पांच फुट गहरा गड्ढा हो गया है। विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

बदायूं- मेरठ हाईवे पर उस्मानपुर गांव के पास से महावा नदी निकल रही है। उस्मानपुर पर एक पुल बना हुआ है, लेकिन इस हाईवे पर चौड़ीकरण के चलते यहां पर एक नए पुल का निर्माण कराया गया था। इसकी शुरुआत एक जून 2020 को की गई थी। 17 करोड़ 23 लाख की लागत से इन पुल और पहुंच मार्ग का निर्माण कराया गया था। पुल और पहुंच मार्ग बनाने में कहीं न कहीं मानकों की अनदेखी की गई, जिसकी वजह से उस्मानपुर के पास बने पुल की एक साइड के पहुंच मार्ग की मिट्टी पिछले दिनों हुई बरसात में कुछ बह गई। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत लोक निर्माण विभाग में अधिकारियों को की, लेकिन उनकी तरफ से इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण धीरे-धीरे वहां पर मिट्टी खिसकने लगी। बृहस्पतिवार को आलम ये था कि पहुंच मार्ग की मिट्टी इतनी ज्यादा हट गई कि वहां रेलिंग का पिलर भी हवा में झूलने लगा। उसके नीचे पांच फुुट गहरा गड्ढा हो गया।
विज्ञापन

-
इस मामले को दिखवाते है। यदि ऐसा है तो वहां पर तुरंत ही मिट्टी डलवाने का काम किया जाएगा। यह मिट्टी बारिश की वजह से बह गई होगी।
-मनीष कुमार सिंह, एक्सईएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें